बलिया डेस्क : पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. विपिन ताडा की तैनाती के बाद बलिया की कानून व्यवस्था सुधरती नज़र आ रही है। एसपी के नेतृत्व में ज़िले की पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। साइबर सेल से लेकर थानों तक के पुलिसकर्मी अपने फ़र्ज़ को बख़ूबी अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। एसपी के नेतृत्व में पुलिस कभी गुमशुदा मोबाइल की रिकवरी कर लोगों का दिल जीत रही है तो कभी बुज़ुर्गों के लिए सवेरा योजना शुरु कर उनके जीवन का अंधियारा दूर कर रही है।
मंगलवार को ज़िला पुलिस कार्यालय में एसपी ने रिकवर किए गए 10 गुमशुदा मोबाइल फोन को उनके धारकों को सौंप दिया। पुलिस की इस कामयाबी पर मोबाइल फोन धारकों ने ख़ुशी ज़ाहिर की और पुलिस का शुक्रिया अदा किया। दरअसल, एसपी विपिन ताडा के निर्देश पर गुमशुदा मोबाइल फोन की रिकवरी के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। ये अभियान उन मोबाइल धारकों की शिकायत पर शुरु किया गया है, जिन्होंने पुलिस में अपने मोबाइल गुम हो जाने की तहरीर दी थी।
मोबाइल धारकों की इस शिकायत के बाद एसपी ने सर्विलांस टीम को मोबाइल की तलाश में लगा दिया और उसे कामयाबी भी मिली। सर्विलांस टीम ने अपने इस अभियान में थोड़े से वक्त में 10 मोबाइल फोन रिकवर कर लिए। मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में उनि राजकुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम, आरक्षी शशि प्रताप सिंह, आरक्षी राकेश कुमार यादव व आरक्षी रोहित कुमार यादव सर्विलांस शामिल रहे।
वहीं दूसरी तरफ़ पुलिस की तारीफ़ सवेरा योजना को लेकर भी की जा रही है। दरअसल, बेसहारा बुज़ुर्गों को सहारा देने के लिए ज़िले में पुलिस की ओर से सवेरा योजना शुरु की गई है। इस योजना का मक़सद अकेले रह रहे बुज़र्गों को सुरक्षा मुहैया कराना है। पुलिस ने इसके लिए डायल 112 की सुविधा दी है, इसपर कॉल करके बुज़र्ग अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से करा सकते हैं।
कौन हैं एसपी विपिन ताडा?
विपिन ताडा- 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी विपिन टाडा मूल रूप से जोधपुर के राजस्थान के रहने वाले हैं। विपिन टाडा ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। आईपीएस बनने के बाद वह अपने सख़्त रवैए के लिए जाने जाते हैं। उनकी जहां भी पोस्टिंग होती है अपराधी उनसे ख़ौफ खाते हैं। अपने काम और ज़िम्मेदारी को लेकर वह ट्रेनिंग के दौरान से ही काफ़ी गंभीर रहे हैं। इससे पहले उनकी पोस्टिंग रामपुर में थी। जहां कानून व्यवस्था कायम रखने के उत्कृष्ट कार्यां के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…