बलियाः SP ताडा के नेतृत्व में पुलिस हुई एक्टिव, रिकवर किए गए 10 गुमशुदा मोबाइल फोन

बलिया डेस्क :  पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. विपिन ताडा की तैनाती के बाद बलिया की कानून व्यवस्था सुधरती नज़र आ रही है। एसपी के नेतृत्व में ज़िले की पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। साइबर सेल से लेकर थानों तक के पुलिसकर्मी अपने फ़र्ज़ को बख़ूबी अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। एसपी के नेतृत्व में पुलिस कभी गुमशुदा मोबाइल की रिकवरी कर लोगों का दिल जीत रही है तो कभी बुज़ुर्गों के लिए सवेरा योजना शुरु कर उनके जीवन का अंधियारा दूर कर रही है।

मंगलवार को ज़िला पुलिस कार्यालय में एसपी ने रिकवर किए गए 10 गुमशुदा मोबाइल फोन को उनके धारकों को सौंप दिया। पुलिस की इस कामयाबी पर मोबाइल फोन धारकों ने ख़ुशी ज़ाहिर की और पुलिस का शुक्रिया अदा किया। दरअसल, एसपी विपिन ताडा के निर्देश पर गुमशुदा मोबाइल फोन की रिकवरी के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। ये अभियान उन मोबाइल धारकों की शिकायत पर शुरु किया गया है, जिन्होंने पुलिस में अपने मोबाइल गुम हो जाने की तहरीर दी थी।

मोबाइल धारकों की इस शिकायत के बाद एसपी ने सर्विलांस टीम को मोबाइल की तलाश में लगा दिया और उसे कामयाबी भी मिली। सर्विलांस टीम ने अपने इस अभियान में थोड़े से वक्त में 10 मोबाइल फोन रिकवर कर लिए। मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में उनि राजकुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम, आरक्षी शशि प्रताप सिंह, आरक्षी राकेश कुमार यादव व आरक्षी रोहित कुमार यादव सर्विलांस शामिल रहे।

वहीं दूसरी तरफ़ पुलिस की तारीफ़ सवेरा योजना को लेकर भी की जा रही है। दरअसल, बेसहारा बुज़ुर्गों को सहारा देने के लिए ज़िले में पुलिस की ओर से सवेरा योजना शुरु की गई है। इस योजना का मक़सद अकेले रह रहे बुज़र्गों को सुरक्षा मुहैया कराना है। पुलिस ने इसके लिए डायल 112 की सुविधा दी है, इसपर कॉल करके बुज़र्ग अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से करा सकते हैं।

कौन हैं एसपी विपिन ताडा?
विपिन ताडा- 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी विपिन टाडा मूल रूप से जोधपुर के राजस्थान के रहने वाले हैं। विपिन टाडा ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। आईपीएस बनने के बाद वह अपने सख़्त रवैए के लिए जाने जाते हैं। उनकी जहां भी पोस्टिंग होती है अपराधी उनसे ख़ौफ खाते हैं। अपने काम और ज़िम्मेदारी को लेकर वह ट्रेनिंग के दौरान से ही काफ़ी गंभीर रहे हैं। इससे पहले उनकी पोस्टिंग रामपुर में थी। जहां कानून व्यवस्था कायम रखने के उत्कृष्ट कार्यां के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago