Categories: बलिया

बलिया: रसड़ा में सोने के टप्स निगलने वाला चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सोने का आभूषण चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार हो गया। रसड़ा पुलिस ने चोर को नगर के प्राइवेट बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया। उसके साथ एक मोटर साइकिल और सोने के टप्स (कान में पहना जाने वाला गहना) के चार टूकड़े बरामद हुए। पुलिस ने सोना चोरी करने वाले पर धारा-379 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।

बीते सोमवार यानी एक नवंबर को रसड़ा के मन्नू सोनी के सोने-चांदी की दुकान में संजय चौहान नाम का एक शख्स आया। संजय चौहान ने दुकानदार से सोने के टप्स दिखाने की बात कही। दुकानदार ने उसकी मांग के मुताबिक टप्स निकालकर उसके सामने रख दिया। टप्स देखते हुए संजय फोन कान से सटाकर बात करने के बहाने दुकान से बाहर निकल गया।

दुकानदार को संजय चौहान की गतिविधियों पर संदेह पैदा हुआ। तब वो भी संजय का के पीछे दुकान से बाहर निकल आया। इसी बीच संजय चौहान एक बाइक पर सवार होकर वहां से भागने के फिराक में था। लेकिन तभी पीछे से दुकानदार ने उसे धर लिया। हो-हल्ला हुआ तो आसपास के लोग भी जुट गए। पता चला कि संजय ने सोने की टप्स चोरी कर ली।

दुकानदार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद दुकानदार ने संजय चौहान से पूछताछ शुरू की। कुछ देर बाद मालूम हुआ कि संजय ने सोने की टप्स निगल ली है। आज जब पुलिस ने संजय को गिरफ्तार किया तब उसके पास से टप्स के चार टूकड़े मिले। पुलिस के अनुसार चोर ने टप्स को मुंह में ही छिपा लिया था। फिलहाल चोर पुलिस की ही गिरफ्त में है।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago