Categories: बलिया

बलिया पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम फ्रॉड गैंग के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में 1 आरोपी घायल

बलिया के हल्दी थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, जब उन्होंने एक अंतरराज्यीय एटीएम फ्रॉड गैंग के चार सदस्य को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 63 एटीएम कार्ड, दो अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।

गौरतलब है कि बुधवार रात हल्दी थाना की गश्ती टीम को एक गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने संदिग्ध कार सवार चार लोगों को हृदयाचक तिराहे से पीपा पुल की ओर जाने वाले रास्ते पर घेरने की कोशिश की। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपी कार से उतरकर भागने लगे और इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जवाबी गोलीबारी की, जिससे एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बच्चा लाल, साहेब कुमार, मदन महतो और लालबाबू महतो शामिल हैं।

पुलिस ने उनकी तलाशी में 63 एटीएम कार्ड, एक आई-20 कार, 5200 रुपये नकद, दो अवैध तमंचे और चार कारतूस बरामद किए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एटीएम बदलने के बहाने लोगों के कार्ड क्लोन कर पैसे निकालते थे। उनका यह गैंग उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में सक्रिय था और बलिया में भी कई अपराधों को अंजाम दे चुका था।

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि इस गिरोह के खिलाफ बलिया, दिल्ली और यूपी के विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब हल्दी थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता को एसपी ओमवीर सिंह के मार्गदर्शन और एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर तथा सीओ बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी की नेतृत्व में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago