बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में अपनी मासूम बेटी के साथ बलात्कार करने वाले हैवान पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने करीब 2 महीने पहले नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, दो नवंबर 2024 को लोक मर्यादा को तार-तार कर अपनी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई थी। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना से आहत पीड़िता की माता की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी खोजबीन की जा रही थी। एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि अभियुक्त को बिशुनपुरा चट्टी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…