Categories: बलिया

बलियाः सूदखोरों को पकड़ने दबिश दे रही पुलिस, परिजन हुए अंडरग्राउंड

बलिया में बंदूक व्यापारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है।

सिर्फ बलिया ही नहीं बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, लखनऊ में तक पुलिस छानबीन कर रही है। लेकिन आरोपी अब भी फरार है। वहीं रसूखदार आरोपी हाईकोर्ट से राहत पाने की जुगाड़ में लगे हैं। आरोपियों के परिवार भी अंडर ग्राउंड हो गए हैं। वहीं पुलिस के दबाव के चलते सूदखोर के नेपाल के रास्ते विदेश जाने की भी चर्चा है।

सूदखोरी का व्यवसाय को संरक्षण देने वाले सफेदपोशों को पुलिस ने आरापितों को जल्द हाजिर होने की चेतावनी दी है जिसके बाद से छोटे-बड़े सब सूदखोर सहम गए हैं। व्यापारी का मामला व निकाय चुनाव सिर पर होने के कारण सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है। यही कारण है कि पहली बार किसी मामले में सूदखोर नामजद हुए हैं। राजधानी से मामले पर नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि शहर में सूदखोरों के नाम से कई कॉलोनियां और आवासीय-वाणिज्य भवन हैं। किसी का लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन नहीं हैं। शहर के भृगुआश्रम, टाउनहाल, बहादुरपुर सहित अन्य क्षेत्र में आरोपियों की सूची में शामिल सूदखोरों के नाम से कालोनी, होटल, लाज व माल बने हुए हैं। आत्महत्या मामले में नाम आने के बाद कई कारोबारों पर ताला लटका हुआ है। बिना पंजीकरण व टैक्स दिए हर वर्ष लाखों-करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। ऐसे में अब इन सूदखोरों पर कार्रवाई करना बेहद आवश्यक हो गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago