बलिया में एसपी राजकरन नय्यर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रसड़ा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन चोरी की बाइक समेत एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वहीं गड़वार पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को हिरासत में लिया।
जानकारी के मुताबिक रसड़ा थाना के एसआई अजय कुमार यादव व उप निरीक्षक रामानंद यादव ने पूरी टीम के साथ प्रधानपुर पुल के किनारे बलिया-गाजीपुर बार्डर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक वाहन पर दो व्यक्ति सवार गाजीपुर की तरफ से आते हुए दिखाई दिये। जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा।
पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी धर्मेंद्र राजभर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी पिंट राजभर भाग गया। आरोपी ने बताया कि बाइक चोरी की है, जिसे वह लोग बेचने जा रहे हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रधानपुर से शिउरी अमहट के रास्ते बांध के किनारे झुरमुट में छुपा कर रखी दो बाइक बरामद की है।
इधर गढ़वाल पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिसिया कार्रवाई में धर्मेंद्र पुत्र रमाशंकर निवासी जिगनी थाना गड़वार और रामनिवास उर्फ मुंगफली पुत्र उमाशंकर निवासी सिंहाचवर खुर्द को हिरासत में लिया गया। फिलहाल दोनों की मामलों में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…