Categories: बलिया

बलिया- बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति व्यवस्था बनाने निकाला पैदल मार्च

बलिया। बकरीद त्यौहार को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। जहां शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। मार्च के दौरान उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने अफवाफ फैलाने वालों को भी चेताया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वीशुनीपुर जमा मस्जिद भी गए और वहां का जायजा लिया। जनपद के वरिष्ठ समाज सेवी हाजी अफसर आलम से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बकरीद का त्यौहार सकुशल सम्पन कराने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार है। मार्च के दौरान उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि जो लोग अफवाह फैलाते हुए पाए जाएं उन्हें चिन्हित कर तुरंत नजदीकी थाने में सूचित किया जाए। जिससे कि समय रहते उन पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें पैदल मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी,नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, CO सिटी प्रीति त्रिपाठी, शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह,जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन, ओक्टेनगंज चौकी इंचार्ज A.K. पांडेय तथा पीएसी बल मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago