विस चुनाव से पहले बलिया पुलिस अलर्ट: खुफिया सेल रखेगी अराजकतत्वों पर नजर, होगी कार्यवाही

उत्तरप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में जहां राजनैतिक पार्टियां मतदाताओं को रिझाने में जुटी हैं। तो वहीं पुलिस -प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुट गया है। चुनाव में किसी तरह का माहौल न बिगड़े और चुनाव आयोग के सभी नियमों का पालन हो, इसके लिए बलिया पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।

पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने चुनाव सेल का गठन किया है। यह सेल अराजकतत्वों पर नजर रखेगी। चुनाव सेल मतदान में खलल डालने वाले संदिग्धों पर नकेल कसेगी। एएसपी संजय कुमार चुनाव सेल के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। टीम में एक इंस्पेक्टर समेत पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। यह सेल चुनाव में पुलिस की भूमिका व कार्यों के संपादन के लिए गठित की गई है। सेल शासन व मुख्यालय से आने वाले चुनाव संबंधी गाइडलाइन का पालन तो करवाएगी ही साथ ही आचार संहित के अनुपालन से लेकर पुलिसकर्मियों की डयूटी की व्यवस्था करेगी।

चुनाव से पहले ही सेल पूरी तरह एक्टिव हो गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जनपद के 22 पुलिस थानों प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। सातों विधानसभाक्षेत्र के अपराधियों की कुंडली खंगाली जाएगी। इसके तहत ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा जो चुनाव में बड़ी गड़बड़ी कर सकते हैं, या माहौल खराब कर सकते हैं। उन चिन्हित लोगों के खिलाफ कार्यवाही के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। बाहर से आने वाली पुलिस फोर्स को ठहराने, ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था व देखरेख, चुनाव आयोग के निर्देश के अनुपालन, चुनाव में होने वाले पुलिस खर्च की व्यवस्था व पोलिंग बूथों व स्ट्रांग रुम की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव सेल का गठन कर पुलिस कर्मियों को नियुक्त कर दिया गया है वहीं आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago