Categories: बलिया

अग्निपथ पर बवाल के बाद बलिया पुलिस प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी रख रहे हालातों पर नजर

बलिया में अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने जमकर बवाल किया। शुक्रवार को युवाओं ने ट्रेनों और बसों में तोड़फोड़ की। इसके बाद तनाव का माहौल देखा गया। वहीं हालातों को सामान्य रखने के लिए शनिवार सुबह से ही पूरे जिले में पुलिस बल तैनात है।

डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी राजकरन नय्यर ने पुलिस टीम के साथ स्टेडियम और रेलवे स्टेशन का जायडा लिया। शुक्रवार देर रात क भ्रमण किया साथ पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद शनिवार सुबह 4 बजे से ही दोनों अधिकारी शहर में निकले। शहर के रलवे स्टेशन, मालगोदाम, अमृतपाली व काजीपुरा रेलवे क्रासिंग, स्टेडियम सहित पूरे कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण किया।

तो वहीं रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, काजीपुरा रेलवे क्रासिंग और स्टेडियम के साथ ही विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस के जवान सुबह से ही मुस्तैद हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन की गाड़ियां सायरन बजाते हुए निकल रही हैं। वहीं पुलिस की सक्रियता की वजह से हालात सामान्य नजर आ रहे हैं।

वहीं जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। जुमे की नमाज के बाद विभिन्न जगहों पर हुई हिंसक घटनाओं, अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने प्रतिबंध लगाए हैं। 2 महीने की अवधि में कोई भी व्यक्ति समूह के रुप में एकत्रित नहीं हो सकेंगे।

हालांकि यह प्रतिबंध परम्परागत सामाजिक या धार्मिक संस्कारों एवं रीति-रिवाज तथा जुमे की नमाज पर लागू नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र या अन्य धारदार हथियार, विस्फोटक पदार्थ को लेकर नहीं चलेगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान, मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, सड़क, मकान के अन्दर अथवा छत पर ईट, पत्थर शीशा बोतल व कांच के टुकड़े आदि एकत्र नहीं करेगें।

डीएम के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक साम्प्रदायिकता भड़काने वाले पोस्टर, बैनर आदि न तो लगाएंगे, और न ही किसी अन्य को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के सार्वजनिक संचार साधन तथा मार्ग पर उत्पन्न नहीं करेगा, और न ही किसी को उकसाएगा। किसी भी सार्वजनिक संपत्ति की क्षति भी कोई नहीं पहुंचाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago