Categories: बलिया

बलिया- PM Kusum Yojana: बुकिंग कंफर्म होने वाले किसानों से सोलर पम्प लेने की अपील

बलिया में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत पहले आओ-पहले पाओ के आधार किसानों को सोलर पम्प दिए जा रहे हैं। जिन किसानों ने पहले आवेदन किया उन्हें पहले सोलर पम्प दिया जा रहा है। एचपी सोलर पम्प के लिए बोरिंग की भी अनिवार्यता निर्धारित की गई है।

उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना के तहत अनुदान पर सोलर पम्प पाने के लिए विभागीय बेबसाट www.upagriculture.com पर 21 अक्टूबर से लक्ष्य पूरा होने तक जिन किसानों ने ऑनलाइन बुकिंग की है, और वे प्रतीक्षा सूची में है।

ऐसे में जिन किसानों की बुकिंग एक नवम्बर को कन्फर्म हो गयी है उन कृषकों को पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीकरण में फीड मोबाईल नम्बर पर मैसेज प्राप्त हो गया हो तो, उन किसानों से अपील है कि पोर्टल के माध्यम से टोकन जनरेट कर कृषक अंश की धनराशि को टोकन पर 08 नवम्बर तक इण्डियन बैंक की किसी भी शाखा में जमा कर योजना का लाभ प्राप्त करे।

साथ ही 2 एचपी सोलर पम्प के लिए कृषक के पास 4 इंच की बोरिंग, 3 एवं 5 एचपी सोलर पम्प के लिए के लिए 6 इंच की बोरिंग इसके अलावा 7.5 और 10 एचपी सोलर पम्प के लिए 8इंच की बोरिंग होना अनिवार्य है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago