16 खेलों में अपनी कला दिखा सकेंगे बलिया के खिलाड़ी, इस तारीख से शुरु होगा ट्रायल

बलिया के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। जिले के खिलाड़ियों को 16 खेलों में अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। जी हां, खेल निदेशालय उत्तरप्रदेश के द्वारा संचालिक बलिया के आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में खिलाड़ियों के चयन का कैलेंडर जारी हो गया है।इसमें जिले के खिलाड़ी प्रदेशीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इसके लिए चयन ट्रायल के जरिए कुल 16 खेलों के लिए 705 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। खिलाड़ियों के लिए 11 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

क्रीडाधिकारी डॉक्टर अतुल सिन्हा ने बताया कि आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों के लिए होने वाले चयन ट्रायल में खिलाड़ियों की उम्र 1 अप्रैल 2022 के आधार पर काउंट की जाएगी। अलग अलग खेलों में अलग अलग ऐज क्राइटेरिया रखा गया है। जैसे जिम्नास्टिक और तैराकी खिलाड़ियों की आयु अधिकतम 12 साल होनी चाहिए। तो वहीं क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, वाॅलीबॉल, बास्केटबाल, हैण्डबाल, कबड्डी, जूडो, एथलेटिक्स, कुश्ती, बाक्सिंग, बैडमिंटन, तीरंदाजी व टेबुल टेनिस आदि के खिलाड़ियों की आयु अधिकतम 15 वर्ष निर्धारित है।वहीं वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन व टेबल टेनिस के बालकों का चयन ट्रायल 13 अप्रैल, बालिका वर्ग का ट्रायल 15 अप्रैल को आयोजित होगा। 16 अप्रैल को बालक वर्ग के क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल व तीरंदाजी का ट्रायल होगा व कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी की बालिकाएं 17 अप्रैल को ट्रायल दे सकेंगी। इसी क्रम में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो व हैण्ड बाल के बालक खिलाड़ी 18 अप्रैल को व एथलेटिक्स, हैंडबॉल की बालिका खिलाड़ी 19 अप्रैल को अपना ट्रायल देंगी।

बता दें कि आवासीय क्रीड़ा छात्रावास योजना के तहत खिलाड़ियों को छात्रावासों में प्रवेश देकर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाता है। इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई, खाना, चिकित्सा का भी ध्यान रखा जाता है। इन्हीं प्रशिक्षणों, प्रतियोगिताओं के माध्यम से नेशनल लेवल के खिलाड़ी तैयार होते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago