Categories: बलिया

Paper Leak – पत्रकारों की गिरफ्तारी पर क्या बोले मंत्री दयाशंकर सिंह ?

बलिया। पेपर लीक मामले में पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर जहां एक और सवाल उठ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है कि किसी भी पत्रकार को फंसने नहीं दिया जाएगा। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। निष्पक्ष जांच के साथ न्याय होगा। साथ ही बताया कि प्रश्न पत्र लीक होने के बाद से हर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

निष्पक्ष जांच के साथ होगा न्याय- बता दें यूपी बोर्ड परीक्षा में 12वीं के अंग्रेजी विषय के पेपर लीक मामले में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि मामले में जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों से उनकी बात हुई है। बेवजह किसी भी पत्रकार को नहीं फंसने दिया जाएगा। कुछ महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है। उनके बारे में भी अधिकारियों से बात हुई है। सभी के साथ जल्द न्याय होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा में नकल पर नकेल कसने से ही बच्चों का भविष्य संवरेगा।

दयाशंकर ने कहा कि नकल माफियाओं के चलते सही लोग भी वायरल प्रति की जांच के क्रम में आरोपित बनाए गए हैं। मामले की शासन स्तर से भी जांच चल रही है। अधिकारियों की टीम ने बलिया के विभिन्न स्थानों से इनपुट लिया है। पत्रकारों के मामले में जल्द उचित न्याय होगा। साथ ही कहा कि हमें मिलकर नकल की परंपरा को बंद करना है। नकल से कोई उत्तीर्ण हो सकता है, लेकिन जीवन में तरक्की नहीं कर सकता। इसलिए सभी को मिलकर पठन-पाठन के माहौल को भी सुंदर बनाना है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago