बलिया – युवक ने विरोध में सीएम योगी का किया पिंडदान, हुआ गिरफ्तार

बलिया डेस्क । सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ नौजवानों का गुस्सा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। नौजवान अपना विरोध दर्ज करने के अनोखे तरीके इजाद कर रहे हैं। ताज़ा मामला बलिया के रेवती से सामने आया है। यहां एक नौजवान ने अपना विरोध दर्ज करने के लिए सीएम योगी का पिंडदान कर डाला।

हालांकि नौजवान को ऐसा करना काफी महंगा पड़ गया। उसे मुख्यमंत्री का पिंडदान करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नौजवान का नाम ब्रिजेश यादव है, जो रेवती के दलछपरा गांव का रहन वाला है। बताया जा रहा है कि ब्रिजेश अपने गांव के पांच ब्राह्मणों को गंगा घाट ले गया और उनके साथ मिलकर सीएम योगी की तस्वीर लगाकर पिंडदान कर दिया।

इस दौरान ब्रिजेश ने पिंडदान का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और ब्रिजेश को गिरफ्तार कर लिया। ब्रिजेश ने जिन ब्रह्मणों से सीएम का पिंडदान करवाया उन्होंने उसके ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि इन्हीं ब्रह्मणों की शिकायत पर रेवती पुलिस ने ब्रिजेश एवं उसके भाई बब्लू के विरूद्ध धारा 420, 504, 505 तथा 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago