बलिया डेस्क : केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को गति देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत कल यानी बुधवार को सिकंदपुर में किसान रैली को संबोधित करेंगे।
पूर्वांचल भारतीय किसान सभा के प्रभारी अजीत राय ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को मजबूत करने के लिए सिकंदरपुर में पंचायत आयोजित की जा रही है।
अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने कहा कि महापंचायत पूर्वांचल में किसान आंदोलन को धार देगी। उन्होंने यहां किसानों की समस्याओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि किसान अपनी फसल को बेचने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। पंजीकरण के बाद भी उनका धान नहीं खरीदा।
इसी तरह गन्ना किसानों का पिछले एक साल से भुगतान चीनी मिलों ने नहीं किया और सरकार किसान हित का ढिंढ़ोरा पीट रही है।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जान निसार अख्तर ने बताया कि 10 मार्च को सिकंदरपुर में आयोजित महापंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने जिले भर के किसानों से महापंचायत में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…