Categories: Uncategorized

बलिया- बिना परमिशन मेडिकल उपकरण लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई गाड़ी, हुआ हंगामा

बलिया के नरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला मुख्यालय से एक छोड़ी गाड़ी के द्वारा मेडिकल उपकरण भेजे गए। यही गाड़ी विवाद का कारण बन गई। दरअसल गाड़ी में बिना किसी की परमिशन से मेडिकल उपकरण नरहीं पहुंचाए गए थे। जिसको लेकर मतभेद की स्थित रही।
बता दें कि दोपहर करीब 2.30 बजे एक छोटी पिकअप गाडी में बीपी मशीन, मेडिकल उपकरण और कुर्सी इत्यादि लेकर नरही सीएचसी पर ड्राइवर पहुंचा। पूरे सामान को रिसीव करने के लिए सीएचसी के फार्मासिस्ट योगेंद्र कुमार से संपर्क किया।

ड्राइवर से कागज़ लेने पर फार्मासिस्ट को कागजात पूरे न होने पर संदेह हुआ तो उसने स्टोरकीपर से फोन पर बात की तो बताया गया की स्टोर से कोई भी समान नहीं भेजा गया है। फार्मासिस्ट ने लेने से मना कर दिया। इसके बाद जह इंचार्ज वीरेंद्र प्रसाद ने सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर वेंकटेश को सामान को लेकर जानकारी ली तो अधीक्षक ने फार्मासिस्ट से बात की तो पता चला की बिना इंडेंट के ही सामान आया है और स्टोरकीपर ने बताया है की सामान स्टोर से नहीं गया है। साथ ही समान के साथ जो कागजात आए थे न उनमें सीएमओ बलिया का काउंटर साइन भी नही था। कागजात में 8 सितंबर की तारीख पड़ी हुई थी। मामला संदेहास्पद होते देख सीएचसी नरही ने सामान लेने से मना कर दिया।

इसी बीच लगभग 5 गाड़ियों से दर्जनों की संख्या में लोग सीएचसी पर पहुंचे और गाड़ी समान के संबंध में पूछताछ करने लगे। काफी देर तक सीएचसी पर हो हल्ला मचा रहा। वही घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। सीएचसी के फार्मासिस्ट योगेंद्र कुमार ने लिखित रूप से थाने को सूचना दी है की बिना इंडेंट के समान आया है संदेह के आधार पर आपको सूचना दे रहा हूं। उसके बाद पुलिस ने गाड़ी को लेकर थाने चली गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरही पन्नेलाल ने बताया की सूचना के आधार पर गाड़ी थाने में खड़ी की गई है। गाड़ी को चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के महरेई निवासी संजीव यादव चला रहा था।पूछने पर बताया चितबड़ागांव में मानपुर के नजदीक किसी दूसरे गाड़ी वाले ने सामान देकर बताया की इसको सीएचसी नरही पहुंचाना है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago