Categories: बलिया

बलिया- एससी कॉलेज में फोन वितरण कार्यक्रम, एएसपी बोले- सही इस्तेमाल से तरक्की करें

बलिया। एससी कॉलेज में स्मार्ट फोन वितरण का कार्यक्रम हुआ। जहां 12 छात्र-छात्राओँ को फोन दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी रहे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन को मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि तरक्की का हथियार बनायें। वर्तमान समय में फोन हर किसी की जरूरत है, खासकर बच्चों की आवश्यकता बन चुका है। ऐसे में फोन का सही इस्तेमाल करना जरूरी है।

बता दें एससी कॉलेज में 12 छात्र-छात्राओँ को फोन दिए गए। जिसको लेकर अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने कहा कि पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने का उद्देश्य सकरात्मक है। इसका सदुपयोग कर सभी आगे बढ़कर मंजिल तक पहुंचे और दूसरों के लिए प्रेरणा बने। एएसपी ने करीब एक दर्जन छात्र-छात्राओं को अपने हाथ से स्मार्ट फोन का वितरण किया।

वहीं कार्यक्रम में प्रबंधक जयप्रकाश उपाध्याय, प्राचार्य डॉ. बैकुंठ नाथ पांडेय, डॉ. अरविंद नेत्र पांडेय, डॉ. सानंद सिंह, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. अवनीश चंद पांडेय, डॉ. ओमप्रकाश यादव, डॉ. संजय ठाकुर, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. श्रीपति यादव के साथ कई लोग मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago