बलिया- पेट्रोल पंपों पर प्रशासन ने की छापेमारी से मचा हड़कम्प

बलिया। जनपद के रसड़ा क्षेत्र मेें जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव के नेतृत्व में जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण कुमार पांडेय, बाट-माप निरीक्षक रसड़ा गया प्रसाद, वरिष्ठ बाट-माप निरीक्षक आदित्य किशोर तथा बीपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी श्रीराज निशांत की टीम ने बुधवार को क्षेत्र के तीन पेट्राल पंपों पर जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने सघन जांच की। छापेमारी की इस कारवाई से क्षेत्र के पेट्रोल पम्पों पर पूरे दिन हड़कम्प मचा रहा।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अग्रवाल फिलिंग स्टेशन रसड़ा, मारकण्डेय फिलिंग स्टेशन अमहर तथा देवा फिलिंग स्टेशन चिलकहर पर एक के बाद एक छापेमारी की कार्रवाई की। जांच के दौरान मारकण्डेय फिलिंग स्टेशन व देवा फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल व डीजल की मात्रा में जहां सबकुछ ठीक मिला वहीं अग्रवाल फिलिंग स्टेशन पर जांच के दौरान भारी अनियमितता पाये जाने के कारण उनकी तीन मशीनों को सीज कर एक मशीन के नूजल बंद कर दिए गए। जांच टीम पर संचालक से व्यवस्था संबंधी कई प्रश्न पूछे गए लेकिन संतोष जनक जबाब न मिलने पर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago