Categories: बलिया

बलिया- 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को इन 23 केंद्रों पर लगेगा टीका, देखें पूरी लिस्ट

बलिया: सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए covin.gov.in पर पंजीकरण एवं स्लॉट बुक कराना अनिवार्य है। इसके अलावा 12 वर्ष तक आयु के बच्चों के अभिभावकों के टीकाकरण के समय बच्चे का आधार कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र,या विद्यालय का परिचय पत्र लाना अनिवार्य है। 14 से 17 जून तक कुल 23 केंद्रों पर होने वाले टीकाकरण की जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ प्रसाद ने बताया

कि इंदिरा कन्या जूनियर हाई स्कूल शीशमहल, कंपोजिट स्कूल, भृगु आश्रम कदम चौराहा पर 12 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। 18 से 44 वर्ष के लोगों को बलिया ट्रामा सेंटर जिला महिला चिकित्सालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वायना, मुरली छपरा, मनियर, एवं अर्बन पीएचसी बेदुआ, सीएचसी सोनबरसा, रसड़ा, सिकंदरपुर, नगरा, चिलकहर, रेवती एवं नरहीं पर टीका लगेगा।

18 से 44 वर्ष की महिलाओं को जिला महिला चिकित्सालय एवं सीएचसी बांसडीह पर टीका लगाया जाएगा। शिक्षकों को जनता इंटर कॉलेज नगरा एवं रेलवे के अधिकारियों- कर्मचारियों को रेलवे स्टेशन बलिया पर टीका लगेगा। नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी को नगरपालिका कार्यालय बलिया एवं बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों को एलडीएम कार्यालय गड़वार रोड, बलिया पर टीकाकरण होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago