बलिया में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठ’गी, एयरपोर्ट जाकर यु’वकों को स’च्चा’ई पता चली

रोज़गार के लिए विदेश भेजने के नाम पर बलिया के युवकों से 39 लाख ऐंठने के मामले में बाँसडीह पु’लिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शहर के अम्बेडकर चौराहे पर संचालित मां वैष्णो टूर एंड ट्रेवल्स ने कई गावों के युवकों से कुल 39 लाख रुपए लिए थे और विदेश में नौकरी देने की बात कही थी. बड़ी बात यही है कि कई युवक दिल्ली एअरपोर्ट पर पहुँच गए टिकट लेकर और वहां पर उन्हें इस बात का पता चला कि ट्रेवल्स कंपनी ने उन्हें जो टिकट दिया है वह फर्जी है.


इस मामले में ठ’गी का शि’कार हुए युवाओं ने पुलिस में दी गयी अपनी शिकायत में अनिल यादव और कम्पनी के कैशियर मनीष कुमार पर विदेश भेजने के नाम पर 39 लोगो से ठगी करने का आरोप लगाया है. शिकायत में कहा गया है कि इन लोगों ने हर एक शख्स से नब्बे हज़ार से लेकर एक लाख रूपये तक वसूल लिए. पैसे देने के बाद युवकों को 29 अप्रैल 2019 का फ्लाइट का टिकट देकर दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया गया, जहाँ जाने के बाद उन्हें पता चला कि उनका टिकट ही फर्जी है.


इसके बाद जब यह युवक दिल्ली से वापस लौटे तो देखा कि ट्रेवल्स के ऑफिस पर ताला लगा हुआ है. उन्होंने मकान मालिक से पूछा लेकिन कोई सही जवाब नहीं मिल पाया. बाद इसके जब ऑफिस के कैशियर मनीष के घर यह युवक गए तो घर वालों ने कहा कि इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. युवकों का कहना है कि अभी कई युवकों का पासपोर्ट ऑफिस में ही रखा हुआ है.
मनोज कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है और खिलाफ ठगी समेट कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जेल भेज दिया गया है. पुलिस बाकी के आरोपियों की तलाश कर रही है और फिलहाल युवकों को उनका पैसा वापस नहीं मिला है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago