Categories: बलिया

ई-केवाईसी नहीं कराई तो रुक सकती हैं पेंशन, बलिया में 1.8 लाभार्थी होंगे प्रभावित

बलियाः सरकार के द्वारा बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगजनों को दी जानी वाली पेंशन योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों के लिए काम की खबर है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है, तो आपकी पेंशन अटक सकती है। सराकार के द्वारा जारी आदेश के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को आधार और मोबाइल नंबर लिंक कराना होगा, इसके बाद उन्हें पेंशन भेजी जाएगी।

समाज कल्याण विभाग के द्वारा 30 जून तक यह प्रकिया पूरी करने के आदेश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बरतने पर लाभार्थियों को पेंशन मिलना बंद हो सकती है। बता दें कि सरकार पहले पेंशनधारियों को 500 रुपए प्रतिमाह की राशि देती थी। लेकिन अब यह राशि बढ़कर दोगुनी कर दी गई है। जिले के 2.07 लाख लाभार्थियों के खाते में पेंशन की बढ़ी हुई रकम पहुंच चुकी है।

लेकिन जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनकी किस्त अटक सकती है। बता दें कि जिले में 1.28 लाख लोगों को वृद्धा पेंशन मिल रही है, इसमें अभी तक 45 फीसद बुजुर्गों ने ही अपनी ई-केवाईसी कटायी है। 70 हजार बुजुर्ग अभी प्रक्रिया से वंचित हैं। विधवा पेंशन के 60 हजार लाभार्थी हैं, इसमें 36 हजार ने ई-केवाईसी कराया है। 24 हजार वंचित हैं। दिव्यांग पेंशन के 19 हजार लाभार्थी हैं, इसमें 26.31 फीसद लाभार्थियों ने ई-केवाईसी कराया है। कुल मिलाकर 1.08 लाख लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है।

सरकार के द्वारा 60 साल से अधिक उम्र के गरीब व्यक्तियों को वृद्धा पेंशन मुहैया कराई जाती है लेकिन इनमें से कई लाभार्थियों की मौत हो चुकी है। लेकिन फिर भी पेंशन की राशि उनके खाते में जा रही है। इसी फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ई केवाईसी को अनिवार्य किया गया है। ताकि जीवित लाभार्थियों को पेंशन मिल सके। जिला प्रोवेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने जानकारी देते हुए बताया कि आधार सत्यापन के द्वारा पेंशनधारियों की जांच की जा रही है ताकि पेंशन का लाभ पात्र व्यक्ति को ही मिल सके। लाभार्थी जनसेवा केंद्र पर या कार्यालय में भी आकर भी सत्यापन करा सकते हैं। इसके लिए अलग से कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने पेंशनधारियों को सलाह दी है कि जल्द ही अपनी ई-केवाइसी करवा लें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago