बलिया के जिला अस्पताल का हाल- भूख से बिलबिला रहे मरीज, बिस्किट खाकर मिटा रहे भूख

बलिया डेस्क : कोरोना संकट के बीच जिला अस्पताल में सुबह-शाम मिलने वाले भोजन पर भी ग्रहण लग गया है. दो-दो दिन से भर्ती मरीज को अस्प्ताल प्रशासन की तरफ से खाना नहीं दिया जा रहा है, जिससे या तो उन्हें भूखा रहना पड़ रहा है या फिर बिस्कुट, ब्रेड से काम चलाना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा दिक्कतें उन मरीजों को है, जिनके पास कोई तीमारदार मौजूद नहीं है. लॉक डाउन के बाद से जिस सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधा का जनपद के सीएमओ और सीएमएस दंभ भर रहे हैं, उन्हें वास्तविक सच्चाई को जानने की जरूरत है.

तीन दिन से बिस्कुट खाकर मिटा रहे भूख

सुखपुरा थाना क्षेत्र के गुरवां निवासी बीते सोमवार की शाम से जिला अस्पताल के नए भवत में भर्ती है, उनसे जब भोजन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उसको भोजन नहीं मिला है, उसके साथ जो तीमारदार आए थे, वे चले गए हैं. कुछ पैसा था जिसका बिस्कुट मंगवाकर खाए हैं. इस पर बाहर नर्स रूम में नर्स से जब पूछा गया तो पहले तो उन्होंने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ कहा कि हां सुबह-शाम भोजन दिया जाता है, लेकिन जब उनसे मरीज से रू-बरू करा दिया गया तो उन्होंने अपना बचाव करते हुए बताया कि सोमवार और मंगलवार को मैं ड्यूटी पर थी ही नहीं.

 

अस्पताल से भोजन मिला नहीं, घर से लाते वक्त पुलिस रोक दिए

करीमुद्दीनपुर थाना जनपद गाजीपुर के एक 65 वर्षीय वृद्धा खुशिया देवी को बीते मंगलवार की शाम लकवा मार दिया था, परिजन उसे एंबुलेंस से भर्ती कराने के बाद बुधवार तक भोजन न मिलने के कारण बाहर से किसी प्रकार बिस्कुट लाकर भूख मिटाए, बुधवार तक जब अस्पताल प्रशासन की तरफ से खाना नहीं मिला तो वृद्ध के घर से आए हुए दो सदस्यों में एक घर से खाना लाने के लिए चला गया और दूसरा अस्पताल में ही रूक गया, उससे जब पूछा गया तो उसने बताया कि जो घर से खाना लाने के लिए गया उसका फोन आया कि घर से आते वक्त पुलिस उसे वापस घर पर ही लौटा दिए.

सुबह दूध ब्रेड के साथ शाम को मिलता है रोटी, चावल, सब्जी

गौरतलब हो कि जिला अस्पताल में भर्ती हर मरीज को अस्पताल प्रशासन की तरफ से सुबह और शाम भोजन दिया जाता है. सुबह के वक्त जहां दूध और ब्रेड देने का नियम है, वहीं सुबह बनी लिस्ट के आधार पर शाम के वक्त रोटी, चावल और सब्जी दिया जाता है. लेकिन अफसोस लॉक डाउन दिनों इन सारी चीजों पर मानो ग्रहण लग गया है.
अस्पताल में भोजन पर संकट के सवाल पर सीएमएस बीपी सिंह ने बताया कि भोजन की कोई दिक्कत नहीं है, सुबह शाम दोनों टाइम भोजन दिया जा रहा है. अब सवाल यह उठता है क्या बेड पर भर्ती मरीज झूट बोल रहे हैं या फिर अस्पताल प्रशासन अपनी कमी को छिपा रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago