Categories: बलिया

बलियाः जिला अस्पताल के दोनों भवनों के बीच बनेगा पाथवे, मरीजों को नहीं होगी परेशानी

बलिया के जिला अस्पताल की इमरजेंसी से अन्य वार्डों को जोड़ने के लिए एक पाथवे का निर्माण किया जाएगा। इससे इमरजेंसी में इलाज कराने के बाद वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को परेशानी नहीं आएगी। अस्पताल प्रशासन ने सर्वे के बाद बजट की स्वीकृति के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी है।

बता दें कि जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजो को इमरजेंसी से वार्ड का सफर क्षतिग्रस्त सड़क के बीच स्ट्रेचर पर ही करना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को काफी ज्यादा परेशानी आती है। इसी परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी से वार्ड तक कुल चार फुट चौड़े और 500 मीटर लंबे पाथवे बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जिला अस्पताल में सीमेंटेड पाथवे का कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि जिला अस्पताल के पुराने भवन परिसर में इमरजेंसी और ओपीडी का संचालन होता है। इसी प्रकार नये अस्पताल भवन में जांच, एक्स-रे, सिटी स्कैन, मेडिकल, हड्डी, सर्जिकल तथा बच्चा वार्ड संचालित है।

ऐसे में रोगियों के साथ उपकरणों को भी एक वार्ड से दूसरे वार्ड में ले जाना पड़ता है। मरीजों को स्ट्रेचर पर इमरजेंसी से वार्ड में ले जाया जाता है लेकिन कई बार स्ट्रेचर का पहिया भी कई बार टूट जाता है। जिससे परेशानी आती है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. दिवाकर सिंह का कहना है कि इमरजेंसी से वार्डों तक पाथवे बनाने के लिए इंजीनियर की टीम सर्वे कर चुकी है। सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेजकर बजट की मांग की गई है। शासन से बजट मुहैया होते ही पथवे का कार्य शुरु किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago