Categories: बलिया

बलिया: डबलिंग कार्य की वजह से 30 सिंतबर से 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगी यह ट्रेनें

बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के औडिहार-डोभी खंड का पैच डबलिंग कार्य चल रहा है। जिसके चलते रेल आवागमन प्रभावित हो रहा है। पैंच कार्य के अंतर्गत औडि़हार एवं डोभी स्टेशनों पर स्टेशनों पर इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते कई पैसेंटर ट्रेन के रुट चेंज करने के साथ कुछ ट्रेन कैंसिल की गई है।

रविवार को औडि़हार-छपरा डीएमयू ट्रेन निरस्त किया गया। सुबह में छपरा-औडि़हार डीएमयू संचालित रही। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने ट्रेन के परिवर्तित मार्गों व संचालन में रोक को लेकर जानकारी दी। इसमें मुख्यता चार ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है।

30 सितंबर से पांच अक्तूबर तक बलिया-वाराणसी सिटी-बलिया (05169-05170) अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन निरस्त रहेगा। छह अक्तूबर को वाराणसी सिटी-बलिया (05170) अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन निरस्त रहेगा। सात को बलिया-वाराणसी सिटी (05169) अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन निरस्त रहेगा। तीन अक्टूबर को छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा (05111-05112) इंटरसिटी विशेष एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहेगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago