बलिया- पासपोर्ट सत्यापन के बदले वसूली करना पड़ा महंगा, हो गई धु’नाई !

बलिया डेस्क : पासपोर्ट सत्यापन में तमाम मशक्कत आम लोगों को उठानी पड़ती है और इस बात से इनकार भी नहीं किया जा सकता है कि सत्यापन करने के नाम पर भी उगाही की जाती है. ऐसे में अब लक्ष्मणपुर के रहने वाले दिलीप के साथ बड़ा खेल हो गया. हुआ यह कि उसने पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन किया था.

जांच का उसको इंतजार था. इस बीच शनिवार को एक शख्स उसके पास पहुंचा और खुद को एलआईयू का सिपाही बताने लगा. इसके बाद दिलीप ने उसे अपनी सारी जानकारी दी और सत्यापन कराया. सभी जानकारी को खुद को एलआईयू का सिपाही बताने वाले शख्स ने कागज़ पर नोट किया और 15 सौ रूपये मांगने लगा.

ऐसे में दिलीप का आरोप है कि जब उसने पैसा देने से इनकार किया तो वह शख्स उसकी जेब से 15 सौ रूपया निकाल भागने लगा. भागने के दौरान उसने एक व्यक्ति पर अपनी बाइक भी चढ़ा दी. खैर, किसी तरह इलाके के लोगों ने उसे धर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.

लेकिन बाद में जब छानबीन की गयी तो पता चला कि खुद को एलआईयू का सिपाही बताने वाला शख्स बलिया के काजीपुरा मुहल्ले का रहने वाला है. इसके बाद गाँव के प्रधान और तमाम लोगों ने मामला शांत कराया. लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में एलआईयू इंस्पेक्टर अजितोष त्रिपाठी ने बताया कि सत्यापन करने गया व्यक्ति विभाग का सिपाही है.

वहीँ, एसपी देवेन्द्र नाथ ने गाँव में हुए इस घटना, वसूली की बात को ख़ारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि फिलहाल एलआईयू सिपाही या किसी और के साथ हुई मार’पीट की घटना की जानकारी नहीं है. उन्होंने मामले की जांच करवाने की बात कही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago