बलिया- गांवों से गायब पंचायत सचिव, मीटिंग के नाम पर आम जनता को दे रहे हैं झांसा, करें शिकायत !

बलिया डेस्क : यूँ तो पंचायत सचिवों को गांवो में रहकर ग्रामीणों की परेशानी सुनने का फरमान जारी हो चुका है लेकिन बावजूद इसके गाँव में पंचायत सचिव नदारद दिखाई दे रहे हैं. दर असल इसकी एक बड़ी वजह यह है कि विकास भवन से लेकर कलेक्ट्रेट सभागार की मीटिंग में मौजूद रहने की वजह से वह गाँव में नहीं दिखाई दे रहे हैं.

अब चूँकि अधिकारीयों को तो वह झांसा दे नहीं सकते हैं. इसलिए वह गाँव छोड़कर मीटिंग में रहते हैं और इधर क्षेत्र में आम जनता अपनी बुनियादी परेशानी को लेकर इधर उधर धक्का खाती रहती है. पात्र अपात्र और आवास, शौचालय के बीच सचिव उलझ गए हैं. ऐसे में अब वह गाँव के लोगों को ही झांसा देते फिरते हैं. तमाम ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बहुत से पंचायत सचिव अपना फोन ही ऑफ़ कर देते हैं.

इसलिए उनसे बात तक करना भी मुश्किल हो जाता है. लोगों का कहना है कि जनपदीय अधिकारी को शायद इस बात का अंदाज़ा नहीं है कि इन सब वजह से आम लोगों को कितनी परेशानी उठानी पड़ रही है. सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि जब करीब करीब हर योजना की फीडिग ऑनलाइन है, तो फिर आये दिन होने वाली मीटिंग में आखिर पंचायत सचिवों से कैसे और किस बात का आंकड़ा लिया जा रहा है.

वहीँ इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी शशिकांत पांडेय ने कहा है कि हर हाल में पंचायत सचिवों को गाँवों में रहना है. उन्होंने कहा है कि इस फरमान के बाद भी अगर सचिव गाँवों में मौजूद नहीं पाए जाते हैं तो इसकी शिकायत तत्काल ग्रामीण करें. उन्होंने कहा है कि लोगों की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने कहा है कि हर रोज़ मीटिंग नहीं होती है और अगर कोई सचिव ऐसा बोल रहा है तो वह बहनानेबाज़ी कर रहा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago