Categories: बलिया

बलिया- अब विकास में रफ्तार पकड़ेगा सीयर ब्लॉक, 11 करोड़ की कार्ययोजना को मिली मंजूरी

बेलथरा रोड। बलिया जिले की सबसे विकसित ब्लाक सीयर ब्लॉक में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए स्थानीय विकास खंड सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में 11 करोड़ रुपये के विकास योजनाओं को मंजूरी मिली।

सभी बीडीसी की सहमति पर कार्ययोजना को स्वीकृत दी गई। जहाँ ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने सभी बीडीसी के सहयोग से क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया। आलोक सिंह ने कहा कि, बीडीसी अपने- अपने क्षेत्र में सहयोग करें तो कई बड़ी योजनाओं पर अच्छा काम हो सकता है।

बैठक में बीडीओ मधुछंदा सिंह ने सरकार की लाभकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने पिछली सत्र के कार्यवाही की पुष्टि की। साथ ही आवास योजना, पेंशन, मनरेगा, स्वच्छ पेयजल, सामूहिक विवाह, पंद्रहवां वित्त की कार्य योजना आदि पर चर्चा की। बैठक में एडीओ पंचायत राजेश यादव, सीडीपीओ सरस्वती शाक्य, कामेश्वर सिंह, ज्ञानचंद्र, लेखाकार सुरेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago