बलिया। रसड़ा में आर्मी के रिटायर हवलदार का झोला काटकर एक बदमाश करीब एक लाख ले उड़ा। मामला स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा का है। जहाँ करीब 11 बजे बदमाशों ने आर्मी के रिटायर हवलदार के झोले से एक लाख रूपए उड़ा दिया। घटना से बैंक परिसर में मौजूद ग्राहकों में हड़कंप मच गया। घटना के वक्त बैंक परिसर में उत्तरी पुलिस चौकी के दीवान चेकिंग में पहुंचे थे। फरियादी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
दअरसल कोतवाली क्षेत्र के सिसवार खुर्द निवासी आर्मी से रिटायर हवलदार शिवबचन ने स्टेट बैंक की स्थानीय ब्रांच में अपने एकाउंट से एक लाख रूपए निकाला। काउंटर से रूपए लेकर कपड़े की झोले में रख लिए। और फिर पासबुक प्रिंट करने के लिए बैंक परिसर में ही प्रिंटर मशीन के पास पहुंचे। इस दौरान पहले से बैंक में उनके पीछे लगे उचक्कों ने झोले में ब्लेड मारकर एक लाख रूपए उड़ा लिये और वहां से फरार हो गए।
वहीं जब शिवबचन अपनी पासबुक प्रिंट करके झोले में रखने लगे तो उसमें से रूपए गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि झोले में ब्लेड से चीरा लगा हुआ है। इसकी जानकारी बैंक के सुरक्षा गार्ड को दी। सूचना पाकर प्रशिक्षु सीओ उस्मान, इंस्पेक्टर योगेश यादव भी बैंक पहुंच कर छानबीन में जुट गए। घटना के दौरान बैंक चेकिंग में पहुंचे दीवान ने बैंक मैनेजर के रूम में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।फिलहाल पुलिस उचक्कों की तलाश में जुटी हुई है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…