Categories: बलिया

बलिया- मंहगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर हुई कांग्रेस

बलियाः देशभर में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर हो रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने कांग्रेस कमेटी भवन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश सिंह गाट भी मौजूद रहे।

बता दें कि कांग्रेस ने 17 अगस्त से 23 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभाओं ब्लॉक वार्ड शहर में महंगाई पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस का यह कार्यक्रम महंगाई पर हल्ला बोल रैली 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। जहां मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

साथ ही कांग्रेस नेता मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सरकार के विफलताओं का कच्चा चिट्ठा आम जनता के बीच कांग्रेस नेता रखेंगे। रोजगार देने के नाम पर, पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्दि, दूध, दही के बढ़ते भाव आदि को लेकर सरकार का घेराव करेंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नौजवानों के साथ छलावा कर रही है वैकेंसी कुछ नहीं उत्तर प्रदेश में अग्निवीर जैसे योजना लाकर नौजवानों का अपमान किया गया। सारी नौकरिया ठेके पर चली गई है कांग्रेस द्वारा स्थापित किए गए कार्यालय को पूंजीपतियों के हाथ में बेचा जा रहा है।

ओम प्रकाश पाण्डेय जिला अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हल्ला बोल के माध्यम से हम हम इस सवाल पर जनता का समर्थन मांग रहे हैं सातो विधानसभा में पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि, जीएसटी , खाद्य पदार्थों पर टैक्स के सवालों पर व्यापक चर्चा परिचर्चा कांग्रेस जनों द्वारा किया जाएगा और दिनांक 28 अगस्त को भारत सरकार के खिलाफ महंगाई पर हल्ला बोल रैली दिल्ली में हो रही है जिससे जनता के बुनियादी सवालों पर सरकार को घेरने का काम करेगी इस सरकार के शासन का तरीका अंग्रेजों से मिलता जुलता है। रैली में भारी संख्या में पहुंचने की अपील किया गया।

पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश सिंह गाट ने कहा कि सरकार द्वारा एक तरफ जनता से भरपूर टैक्स जा रहा है दूसरी तरफ लोगों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं खत्म किया जा रहा है प्रेस कॉन्फ्रेंस के अवसर पर पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह जी, संतोष चौबे,विवेक ओझा, महाप्रसाद चौबे,हीरा राम , दुर्गेश सिंह,निशांत दूबे आदि उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago