बलिया में प्रेमी-प्रेमिका को अपनी मर्जी से शादी करना पड़ा भारी, पंचायत ने किया तड़ीपार

बलिया में प्रेमी-प्रेमिका को अपनी मर्जी से शादी करना भारी पड़ गया। दोनों की शादी होना लड़की के पक्ष वालों को रास नहीं आया है। इस दौरान लड़की पक्ष वाले ने पंचायत बुलाकर दोनों को जिले में ना रहने का फैसला सुनाया है।

मामले बलिया जिले के इंदरपुर गड़वार थाना क्षेत्र के दो गांवों सिकरियां खूर्द निवासी एक युवक का पड़ोस के गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर दी कि लड़का, लड़की को भगा ले गया। पुलिस मामले की जांच और दोनों प्रेमी युगल की बरामदगी मे जुटी थी।

इसी को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में एक पंचायत हो गई। पंचायत में फरमान सुनाया गया कि युवक और युवती बलिया जिले में कभी नहीं आएंगे, जबकि दोनों ही बालिग हैं और खुद की मर्जी से शादी कर सकते हैं। पंचायत के नव दंपती को गृह जनपद ना आने देने के लिखित फरमान से सभी सकते में आ गए।

इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष शिवजी कुंवर ने बताया कि घटना को लेकर क्षेत्र में काफी तनाव था। इस स्थिति को संभालने के लिए इस पंचायत में उन्हें शामिल होना पड़ा। वहीं बताया जाता है कि सुलह नामे को लेकर लड़के पक्ष वाले राजी नहीं थे। वे चाहते थे कि यदि लड़का, लड़की को साथ लेकर आता है तो वह उसे अपने घर में रख लेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago