बलिया में ई-श्रम पोर्टल पर 7 लाख से ज्यादा लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

बलियाः ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के मामले में बलिया प्रदेश में 14वें स्थान पर है। यहां रजिस्ट्रेशन का काम थोड़ी धीमी गति से चल रहा है। अब तक 7 लाख 68 हजार 678 लोगों ने पोर्टल पर आवेदन किया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार की मानें तो साइट धीमा चल रही है। इसकी वजह से आवेदन प्रॉसेस में हैं। वहीं ई-श्रम पोर्टल पर आवेदन के लिए मात्र दो दिन ही शेष बचे हैं। अगर साइट ठीक से रिस्पॉन्ड नहीं करती तो कई लोग योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे।

बता दें कि ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड लोगों को सरकार पांच सौ रुपए प्रतिमाह देगी। इसलिए अब श्रमिक जल्द से जल्द पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि ई-श्रम के लिए 167 प्रकार के श्रमिक आवेदन के पात्र हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक है। उस तिथि तक जिन श्रमिकों का पंजीकरण हो जाएगा, उन्हें सरकार की योजना के तहत पांच सौ रुपये प्रति माह मिलेंगे।

बता दें कि जिले में भवन निर्माण (कंस्ट्रक्शन) से सम्बंधित लगभग दो लाख श्रमिकों ने पंजीकरण कराया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी की मानें तो श्रमिक पंजीकरण में कंस्ट्रक्शन से सम्बंधित जैसे राज मिस्त्री, सेटरिंग मिस्त्री, टाइल्स मिस्त्री, वायरिंग करने वाले बिजली मिस्त्री, बोरिंग कराने वाले आदि हैं। इसके अलावा सरकार की नई व्यवस्था से औद्योगिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले श्रमिकों को सात योजनाओं श्रम कल्याण परिषद की प्रमुख योजनाओं में श्रवण कुमार श्रमिक परिवार धार्मिक पर्यटन योजना, महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय योजना, चेतन चौहान

श्रमिक क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना, राजा हरिश्चंद्र श्रमिक मृतक आश्रित सहायता आदि का लाभ मिल सकेगा। साथ ही पहले की अपेक्षा अधिक सहायता राशि मिलेगी। इन योजनाओं के लिए उन फैक्ट्रियों के श्रमिक पात्र होंगे, जिस फैक्ट्री का पंजीकरण भारत सरकार के 1948 एक्ट के तहत होना अनिवार्य है। साथ ही दुकानों पर काम करने वाले वही श्रमिक पात्र होंगे, जिस दुकान या प्रतिष्ठान का पंजीकरण भारत सरकार के 1962 एक्ट के तहत होगा। साथ ही उनका वेतन 15 हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक नहीं होना चाहिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago