बलियाः फर्जी नियुक्ति मामले में 100 से ज्यादा कर्मचारी जांच के घेरे में

बलिया में स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति मामले में जांच चल रही है। ऐसे में 100 से अधिक कर्मचारी जांच के घेरे में है। इस कार्यवाही की जद में आने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

कर्मचारी अपने-अपने वकील तैयार कर रहे हैंं। बर्खास्त होने पर कर्मचारियों ने कोर्ट जाने की तैयारी शुरु कर दी है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति से संबंधित दो सूची जिला प्रशासन को मिली थी।

इस संबंध में सीडीओ प्रवीण वर्मा की देखरेख में सीटीओ ममता सिंह, डीडीओ व सीएमओ की मौजूदगी में जांच चल रही थी। जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। लिहाजा अब कई कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। ऐसे में कर्मचारी चिंतित हैं और कुछ न्याय पाने के लिए कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

वहीं शासन की तरफ से आई दूसरी सूची में शामिल सैंकड़ों कर्मचारियों की नियुक्ति की जांच चल रही है। अधिकारी पुरानी फाइलों को खंगालने में जुटे है। लेकिन जांच में जुटे अधिकारी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। बलिया सीएमओ डॉ जयंती कुमार ने कहा कि शासन की ओर से कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। अन्य जांच से संबंधित अभी कोई जानकारी नहीं है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago