Categories: बलिया

बलिया – असलहा व्यापारी के सुसाइड से आक्रोश, अधिकार सेना ने की जिम्मेदारों पर कार्रवाई मांग

बलिया। सूदखोरों से परेशान असलहा व्यापारी के सुसाइड से व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। जहां अधिकार सेना ने व्यापारी नंदलाल गुप्त आत्महत्या मामले को उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की घोर लापरवाही और नाकामयाबी का नतीजा बताया। साथ ही घटना में शामिल लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि यूपी रेगुलेशन ऑफ मनी लेंडिंग एक्ट 1976 लागू होने के बाद भी बलिया सहित पूरे प्रदेश में तमाम लोग बिना लाइसेंस के सूदखोरी का धंधा कर रहे हैं और भारी ब्याज पर पैसा दे रहे हैं। पूरे जनपद में इसका धंधा जोरों पर है, लेकिन शासन-प्रशासन के मिलीभगत के कारण उनकी चांदी कट रही है। और पुलिस प्रशासन मौन है।

अमिताभ ठाकुर ने इस कानून का बलिया सहित पूरे प्रदेश में पालन कराने की मांग की है। साथ ही नंदलाल गुप्त की घटना में शामिल समस्त लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर समस्त कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस और प्रशानिक अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि बलिया के असलहा व्यापारी नन्दलाल गुप्ता ने सूदखोरों से प्रताड़ित होकर बुधवार को फेसबुक लाइव आकर अपने आप को गोली मारी थी। अमिताभ ठाकुर 4 फरवरी को प्रस्तावित अपने बलिया कार्यक्रम के दौरान नंदलाल गुप्त के घर जाएंगे और इस मामले में न्याय की मांग करेंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago