‘बागी बलिया’ में भी उठी अग्निपथ योजना के विरोध में आवाज़

बलिया। देश के कई राज्यों में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध देखने को मिल रहा है। उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में भी अग्निपथ योजना के विरोध में युवा उतर आए हैं। जहां युवाओं में जमकर गुस्सा देखने को मिला है। बलिया के रसड़ा में युवाओं ने योजना का जमकर विरोध किया और सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया।

विरोध के दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए तमाम अभ्यर्थियों ने कहा इस योजना के कारण सेना भर्ती वाले अभ्यर्थियों को निराशा हुई है। लेकिन सरकार इस पर कुछ नहीं कर रही है। बलिया के अलावा पूर्वांचल के कई इलाकों में भी सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने अग्निपथ योजना का जमकर विरोध किया। अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि बीते 2 साल में सेना की कोई भी भर्ती नहीं आई है। और सरकार में इसके पीछे कोरोना को बहाना बताया है। लेकिन अब अग्निपथ योजना लाकर इन युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जो कि सही नहीं है।

जानिए क्यों हो रहा विरोध- अग्निपथ योजना के तहत सरकार का प्लान है कि सेनाओं में 4 साल के लिए युवाओं की भर्ती की जाए। कम उम्र के युवाओं को 4 साल की सेवा के बाद रिटायर कर दिया जाएगा। भर्ती किए गए जवानों में से सिर्फ़ 25 प्रतिशत को सेना में रखा जाएगा। इसी को लेकर छात्रों का विरोध है। अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों की मांग है कि योजना को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए। साथ ही जल्द से जल्द भर्तियां निकाली जाएं। इसके अलावा, पुरानी लटकी भर्तियों को भी जल्द से जल्द क्लियर करने की मांग है।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago