बलिया में मोटे मामलों के समाधान के लिए शनिवार को थानों और कोतवालियों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में राजस्व टीम के जरिये कई मामलों का निपटारा हुआ। ऐसे मामले जिनमें पैमाईश आदि की जरुरत है उनके लिए टीम का गठन कर निस्तारण का निर्देश दिया।
बिल्थरारोड क्षेत्र में उभांव थाने पर नायब तहसीलदार बिल्थरारोड दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में 6 प्रार्थना पत्र आये। इनमें से तीन का मौके पर ही निपटारा हुआ। शेष के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का गठन का जांच करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसओ उभांव राजीव मिश्र आदि थे।
भीमपुरा क्षेत्र में स्थानीय थाने पर तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में समाधान दिवस में आधा दर्जन लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया। बातचीत के आधार पर केवल एक मामले का मौके पर निपटारा हुआ। अन्य की जांच के लिए निर्देश दिया। इस मौके पर एसओ अखिलेश कुमार व कानूनगो, लेखपाल आदि थे।
बैरिया क्षेत्र में स्थानीय थाने पर एसडीएम आत्रेय मिश्र की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। जहां करीब एक दर्जन मामल आये, जिनमें से 4 का निपटारा हुआ। अन्य की जांच के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिये गये। एसडीएम ने गैरहाजिर लेखपालों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ उस्मान, एसओ धर्मवीर सिंह, चौकी प्रभारी अतुल मिश्र आदि थे।
रेवती क्षेत्र में स्थानीय थाने पर आयोजित समाधान दिवस में कुल 7 मामले आये। एसओ हरेंद्र सिंह ने सभी का मौके पर ही निपटार कर दिया। इस दौरान इंस्पेक्टर अपराध सोनू कुमार, एसआई धर्मेंद्र दत्त आदि थे।
सिकंदरपुर क्षेत्र में स्थानीय थाने पर एसडीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। इसमें पहुंचे कुल 12 में से 7 प्रकरणों का निपटारा हुआ। इस मौके पर एसओ दिने पाठक, कानूनगो, लेखपाल व बिजली विभाग के लोग रहे।
सुखपुरा क्षेत्र में समाधान दिवस में तीन मामल आये। एसओ अमित सिंह ने एक का निपटारा किया। दो अन्य मामलों की जांच के लिए उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग की टीम का गठन किया। वैसे अन्य दिनों की अपेक्षा शिकायतकर्ताओं की संख्या बेहद कम थी ।