बलिया: जानलेवा हमले मामले में पूर्व मंत्री समेत 5 आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के आदेश जारी

बलिया। 2013 में दर्ज हुए जानलेवा हमले के मामले में पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला समेत 5 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हुए। सभी आरोपियों को 24 नवंबर को न्यायालय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करने का आदेश जारी किया है।

बता दें कि वादी सुधीर ओझा ने वर्ष 2013 में शहर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाए थे कि छात्रसंघ चुनाव में गुटबाजी को लेकर उन पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। मामले में सभी आरोपी बनाए गए थे।

इस मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष आरोप को गलत साबित नहीं कर सका। वादी ने आग्रह किया था कि आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाएं। मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट हुसैन अहमद अंसारी की अदालत ने सुनवाई करते हुए अभियुक्त पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, दीपक पांडेय उर्फ आशुतोष, रत्नेश यादव, विवेक सिंह, अविनाश सिंह के खिलाफ 307, 149 के तहत आरोप तय किए।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago