बलिया- अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में जिलाधिकारी का आया आदेश !

बलिया: जनपद बलिया के प्रत्येक तहसील में एकरूपता के साथ अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के संबंध में जिलाधिकारी अदिति सिंह ने अद्यतन शासनादेश संख्याः 131/2020/2422/26-3.2020 दिनांक 23.10.2020 के क्रम में, पूर्व में कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुक्रम में ही निर्गत करने का निर्देश समस्त तहसीलदार को दिया है।

इस बात का विशेष ख्याल रखने को कहा है कि कोई वास्तविक व्यक्ति प्रमाण पत्र से वंचित न रहे और अपात्र को प्रमाण पत्र कत्तई जारी न होने पावे। जिलाधिकारी ने कहा है कि अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों द्वारा अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय वर्ष 1356 एवं 1359 फसली की खतौनी की प्रमाणित प्रति, साक्ष्य एवं सबूत आवेदन पत्र के साथ संलग्न किया जाय। जिन आवेदक के पूर्वजों के पास भूमि उपलब्ध नहीं रही है, वे अपने रिश्तेदार के नाम की वर्ष 1356 एवं 1359 फसली की खतौनी व अन्य साक्ष्य-सबूत लगाएंगे, जिसमें उनके पूर्वजों का नाम अंकित हो।

अन्य साक्ष्य के रूप में कुटुम्ब रजिस्टर, शैक्षिक संस्थाओं की टीसी आदि को आवेदन पत्र के साथ संलग्न किया जाय। उक्त अभिलेखों को सम्बन्धित तहसीलदार, तहसील के मूल रिकार्ड से मिलान करेंगे और सही पाये जाने पर आवेदक को नियमानुसार अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत करेंगे। उन्होंने समस्त तहसीलदार को निर्देश दिया है कि आवेदक के विषय में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए गांव या उसके आसपास के निर्विवादित अनुसूचित जनजाति के परिवारों से स्थलीय पूछताछ/ जांच-पड़ताल अवश्य कर ली जाय। उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एवं समस्त उप जिलाधिकारी, जनपद बलिया को उपर्युक्त आदेश का अक्षरशः व कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago