Categories: बलिया

ऑपरेशन मुस्कान: गुम हुए बच्चों को बलिया पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया

बलिया पुलिस के द्वारा खोए हुए बच्चों को उनके परिवार से मिलवाने ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज फिर दुबहर पुलिस ने दो भटके बच्चों को उनके परिवार के सुपुर्द किया और परिवार की खोई हुई मुस्कान वापस लौटाई।

जानकारी के मुताबिक जनपद के ग्राम बुल्लापुर के रहने वाले दुखन राजभर पुत्र स्वर्गीय देवनाथ राजभर का 10 वर्षीय पुत्र कृष्णा उर्फ बम और सोमनाथ पुत्र स्वामीनाथ राजभर उम्र 8 वर्ष दोनों बच्चे अचानक लापता हो गए।

दोनों बच्चे घूमते घूमते जनेश्वर मिश्र सेतु जनाड़ी के पास पहुंच गई। जनता की सूचना पर दुबहर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और दोनों को अपने साथ लिया। बच्चों से पूछताछ करने पर उन्होंने घर का पता बताया। जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए परिजनों से संपर्क किया और उन्हें थाने बुलाकर बच्चों को उन्हें सौंप दिया।

बच्चों के गुम हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं दुबहर पुलिस ने नेक काम करते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाई। बच्चों को मिलकर परिवारजन काफी खुश दिखे और बार-बार पुलिस को धन्यवाद देते नजर आए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago