Categories: बलिया

बलिया- आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शख्स की मौत

बलिया। सिकन्दरपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई।जो अपने साले को लेने गया था। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक के दो लड़के अजित, सुजीत है।घटना खरीद दरौली की है।

जानकारी के अनुसार नवानगर ब्लॉक अंतर्गत मुइया गांव निवासी रमेश सिंह(40)वर्ष पुत्र चंद्रशेखर सिंह अपने साले को रिसीव करने खरीद दरौली घाट पर आए हुए थे।उनका साला बिहार से स्टीमर से आने वाला था उन्ही इन्तेजार कर रहे थे। तभी मौसम खराब हो गया बारिश के साथ बादल गरजने लगे और अचानक आकाशीय बिजली गिरी। जिससे वह आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। तुरन्त घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago