बलिया के एम.टेक छात्र की NIT कालीकट में संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। केरल के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कालीकट (NITC) में बलिया जिले के एक छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अंग्रेजी अखबार हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से एक नोट भी बरामद किया है। जो कि सुसाइड नोट बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मृतक छात्र के परिजनों को दे दी गई है।

बलिया रहने वाला था राहुल- मृतक राहुल पांडेय बलिया के सिकंदरपुर  का रहने वाला था और एम.टेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। शव बरामद करने के बाद कुन्नमंगलम पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही जांच अधिकारियों ने मौके एक नोट भी बरामद किया है जो छात्र ने उसके माता-पिता को लिखा था। पुलिस मामले में हर एक एंगल से जांच कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago