Categories: बलिया

बलियाः नंदलाल आत्महत्या मामले में 1 और आरोपी ने किया सरेंडर

बलिया में असलहा कारोबारी नंदलाल आत्महत्या मामले में आरोपी रणजीत सिंह ने कोतवाली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेजा गया है।

बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन मालगोदाम रोड़ निवासी असलहा व्यापारी नंद लाल ने एक फरवरी को सूदखोरों के प्रताड़न से तंग होकर दुकान में फेसबुक लाइव आकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी मोनी गुप्ता की तहरीर पर 13 नामजद व पांच अज्ञात लोगों पर सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें  कानपुर की दो असलहा प्रतिष्ठानों के अलावा जिले के 11 सूदखोर शामिल रहे।

इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 16 मार्च को जिला जज ने 7 आरोपियों को जमानत दे दी, ये सभी आरोपी अंडरग्राउंड हो गए। 25 मार्च को पुलिस ने 12 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत पाबंद किया। इसके बाद जमानत पर रिहा सातों आरोपी हाईकोर्ट से जमानत लेने के चक्कर में लगे थे।

इसी बीच पुलिस की सख्त कार्रवाी के बीच आरोपियों ने अदालत में सरेंडर कर दिया। एक दिन पहले शुक्रवार को मामले में आरोपी अजय सिंघाल, देव नारायण सिंह पूना व आलोक सिंह ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में आत्मसमर्पण किया था। मामले में फिलहाल शैलेश सिंह, संजय मिश्रा व राजू मिश्रा फरार चल रहे है। इनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की प्रकिया में जुटी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago