बलिया। बैरिया क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान लालगंज के सेल्समैन से लूट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को लालगंज बैरिया रोड पर भुआल छपरा पानी टंकी के पास से एक तमंचा और अदद जिंदा कारतूस के साथ ही लूट के रुपये और एक बाइक के साथ पकड़ा।
जानकारी देते हुए दोकटी के प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि सोमवार की देर रात राहुल सिंह पुत्र दिनेश सिंह शराब की दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। सेमरिया ढाला के पास कुछ लोगो ने उन्हें रोककर 10 हजार रुपये छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फायर भी हो गए। गनीमत रहा कि किसी को कुछ नहीं हुआ।
वहीं सेल्समैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने भुआल छपरा पानी टंकी के पास से बुधवार को आरोपी अमर सिंह उर्फ झगरू सिंह पुत्र अरविंद सिंह उर्फ नेपाली (निवासी बैरिया) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से लूट के 4 हजार रुपये, एक तमंचा, जिंदा कारतूस ‘के साथ एक बाइक बरामद हुई। लूट और गोली चलाने वालो के खिलाफ दर्ज हुआ। फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…