बलिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसे में बलिया के 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा बलिया से लखनऊ जाते वक्त आजमगढ़ में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग आजमगढ़ रवाना हो गए हैं।
नगरा क्षेत्र के दो परिवारों के लिए मंगलवार का दिन अमंगल साबित हुआ। बताया जा रहा है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अहिरौला आजमगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एक कार पीछे से ट्रक में घुस गयी। हादसे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक अतुल को सदर अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया।
बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरियाकला निवासी दीपक और अठिलापुरा रसड़़ा निवासी मुन्ना गुप्ता आपस में जिगरी दोस्त थे। मुन्ना गुप्ता नगरा में बाइक मेकेनिक का काम करता था। दोनों मित्रों का नगरा में ही मकान है। घटना के दिन दोनों दोस्त अपने दो अन्य दोस्तों के साथ कार से किसी काम से लखनऊ जा रहे थे।
रात करीब 10 बजे आजमगढ के अहिरौला थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कार पीछे से एक ट्रक में घुस गयी। इससे उस पर सवार दीपक गुप्ता, मुन्ना गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक अतुल बुरी तरह घायल हो गया, जबकि चौथे को खरोंच तक नहीं आयी।
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक में घुसने के बाद परखच्चे उड़ गए। लोगों ने किसी तरह कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। चौथा युवक जो बाल बाल बचा था, उसी ने परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही घर के लोग आजमगढ के लिये रवाना हो गए।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…