कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव से मिले ओम प्रकाश राजभर, गठबंधन की अटकलें फिर हुई तेज !

बलिया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद से राज्य की सियासत में तेजी से बदलाव आया है।विपक्ष के जिन दलों ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा, अब वही एक-दूसरे के खिलाफ हैं। सपा और सुभासपा में तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही। इस बीच भाजपा नेता से ओम प्रकाश राजभर की बढ़ती नजदीकियां भी बहुत कुछ कह रही हैं।

बता दें कि यूपी कैबिनेट में मंत्री स्वतंत्र देव से ओम प्रकाश राजभर की शनिवार को मुलाकात हुई है। इस दौरान सिकंदरपुर के पूर्व विधायक संजय यादव भी मौजुद रहे। पूर्व विधायक संजय यादव ने भी इन मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।  बलिया ख़बर के सूत्रों के मुताबिक 27 अक्टूबर के बाद ओम प्रकाश राजभर एक बार भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं। गौरतलब है कि 27 अक्टूबर को ओम प्रकाश राजभर की यात्रा का समापन हो रहा है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद ओम प्रकाश राजभर की भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में मुलाकात की खबरे भी सामने आई थी। इस बीच भाजपा और सुभासप का एक बार फिर गठबंधन होने की खबरे तेज हो गई थी। लेकिन ओम प्रकाश राजभर ने इन खबरों को निराधार बताया था। अब एक फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है।

ओम प्रकाश राजभर की पार्टी को पहचान 2017 में मिली। तब भाजपा से गठबंधन करके ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 4 सीटों पर जीत मिली थी। इसके पहले इस पार्टी का कोई खास अस्तित्व नहीं था। इसके बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार में ओपी राजभर को कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया और उनके बेटे को भी राज्यमंत्री का दर्जा मिला। यहीं से ओपी राजभर को बड़ी पहचान मिली।

इसके बाद ओपी राजभर को लगा कि वह खुद के दम पर काफी कुछ कर सकते हैं। फिर 2022 विधानसभा चुनाव तक उन्होंने भाजपा को डैमेज करने की खूब कोशिश की। समाजवादी पार्टी के साथ आए, मजबूत गठबंधन बनाने की कोशिश की लेकिन फायदा नहीं हुआ।’ अब भाजपा से बढ़ती उनकी नजदीकियां भाजपा और सुभासपा गठबंधन को ओर इशारा कर रहीं हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago