बलिया। नगरा कांड में पीड़िता की मौत के बाद अब इंसाफ की मांग की जा रही है। किशोरी को न्याय दिलाने के लिए नगरा बाजार के हनुमान चौक पर छात्र नेता संजीव गिरी अनशन पर बैठ गए। जिन्हें पुलिस ने जबरन उठाया।
बता दें छात्र 7 सूत्रीय मांग को लेकर अनशन पर हैं। पहली मांग नाबालिग किशोरी की हत्या की निष्पक्ष जांच उच्च स्तरीय कमेटी से कराई जाए। परिवार को सरकार की तरफ से उचित मुआवजा दिया जाए । नाबालिग किशोरी की हत्या में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ़ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला के त्वरित फांसी की सजा दी जाए।
हत्या पर सड़क पर लोकतांत्रिक तरीके से नाराजगी जताने वाले लगभग 61 युवाओं पर दर्ज फर्जी मुकदमें जल्द वापस हो। बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जिले के हर क्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वाड को प्रमुख रूप से शामिल किया जाए। किशोरी के इलाज के लिए चंदा इक्कठा करने वाले युवराज सिंह , नागा सिंह, विपुल सिंह को पुलिस हिरासत से तुरंत बाहर किया जाए ।
साथ ही बर्बरता का मुख्य आरोपी नौशाद विगत दिनों में भी ऐसी हरकतें किया था..इसकी जांच हो कि आखिर वो अब तक किसके संरक्षण में बचता रहा। बता दें 14 अक्टूबर को नाबालिग लहूलुहान हालत में मिली थी। और फिर 21 अक्टूबर को इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…