Categories: बलिया

बलिया – पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, आत्महत्या का कारण अज्ञात

बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीण की शिनाख्त कर ली गई है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

दरअसल सोमवार को दुबहर थाना क्षेत्र के शिवरामपुर घाट स्थित मुक्तिधाम के पास पेड़ पर रस्सी के सहारे एक ग्रामीण का शव लटका मिला। ग्रामीण की शिनाख्त दुबहर थाना क्षेत्र के ही मोहनछपरा गांव निवासी शम्भू नाथ चौधरी (50) बेटा श्याम लाल चौधरी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार शम्भूनाथ चौधरी सोमवार को तड़के 4 बजे ही घर से निकल गए थे।

जानकारी के मुताबिक़ दियारा क्षेत्र में फसल की कटाई करने जा रहे एक शख्स ने पेड़ से लटकते शव को देखा। जिसकी सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी। मौके पर दुबहड़ थाने के SI जयशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के पोस्टमॉर्टम को भेजा। घटना से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago