दिल्ली में बलिया के दलित बुज़ुर्ग की दबंगों ने की पिटाई, 10 दिन बाद अस्पताल में मौत

नई दिल्ली– देश में दलित उत्पीड़न के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे। ताज़ा मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है, जहां कथित तौर पर कुछ दबंगों ने एक दलित बुज़ुर्ग को इस कदर पीटा कि उसकी 10 दिन के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मामला ओखला फेज़ वन के तेखंड गांव का है। बताया जा रहा है कि 29 मई तकरीबन 10 बजे यहां संतोष ढाबे के पास 50 वर्षीय विजय पासवान खड़े थे, तभी वहां गुर्जर समाज के कुछ दबंग आए और उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए वहां से भागने लगे। लेकिन जब विजय वहां से नहीं भागे तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

विजय को पिटता देख विजय के परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दबंगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। दबंगों ने विजय के 65 वर्षीय पिता, बेटे और 18 वर्षीय बेटी की भी बेरहमी से पिटाई कर दी।

दबंगों की बेरहमी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, इस पिटाई के बाद विजय के बुज़ुर्ग पिता को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां10 दिन इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

विजय का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है। दिल्ली में विजय का परिवार मज़दूरी कर अपना गुज़ारा करता है। परिवार में बुज़ुर्ग की मौत से घर में मातम का माहौल है।

वहीं इस मामले में केंद्र शासित दिल्ली की पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस दबंगों के ख़िलाफ़ उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पुलिस के इस रवैए से नाराज़ इलाके के दलितों ने पुलिस के ख़िलाफ़ प्रदर्शन भी किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago