नोडल अधिकारी बन कर बलिया पहुचे सेंथिल पांडियन के दौरे से क्यों मचा हड़कंप?

बलिया में नोडल अधिकारी बन कर पहुचे सीआइएस प्रबंध निदेशक सेंथिल पांडियन सी के बलिया दौरे पर हडकंप मचा हुआ है।
शनिवार को जिला अस्पताल का उन्होंने ने निरीक्षण किया।

साथ ही जिम्मेदार लोगों को उनके दायित्वों को बारे में समझा। सीएमओ को निर्देश दिया कि अस्पताल में जो भी कमियां हैं उसे तत्काल ठीक कर लिए जाए। मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सीएमएस को इमरजेंसी में जल्द एसी लगाने व स्ट्रेचर का विवरण रजिस्टर रखने के निर्देश दिए।

दवा स्टोर का निरीक्षण कर दवा स्टाक और प्रतिदिन खर्च होने वाली दवाओं की जानकारी ली। ट्रामा सेंटर के निरीक्षण के दौरान इसके लिए चिकित्सक व कर्मचारियों व संसाधन की उपलब्धता व कमी के बारे में लिखित जानकारी मांगी। अस्पताल की नई बिल्डिग में डिजिटल एक्सरे व सीटी स्कैन मशीन अभी तक न चालू होने का कारण जाना। अस्पताल में लगे लिफ्ट का पूरा भुगतान होने के बाद भी नहीं चलने की शिकायत पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर करवाने का निर्देश दिए। क्यों नहीं चालू हुआ 100 बेड का नया अस्पताल

महिला अस्पताल में पहुंचे नोडल अधिकारी ने अस्पताल परिसर में बने नए 100 बेड के नए अस्पताल को अभी तक चालू नहीं होने पर संबंधित लोगों से पूछा कि अब तक यह अस्पताल क्यों नहीं चालू हुआ। जानकारी सही नहीं देने पर उन्होंने एडी से मोबाइल फोन से वार्ता कर जल्द इसके लिए जल्द संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि अस्पतालों का निरीक्षण किया गया है। साथ ही चिकित्सकों आदि कमियों को नोट किया गया है। दोनों अस्पताल में पानी व नाली जाम की समस्या जटिल है। इसके लिए नपा ईओ को जल्द व्यवस्था करने को कहा गया है। इस मौके पर सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एएसपी विजयपाल सिंह, सीएमओ पीके मिश्रा, एसीएमओ, नपा ईओ दिनेश विश्वकर्मा, सीओ सदर, कोतवाल विपिन सिंह, चौकी इंचार्ज अजय यादव आदि उपस्थित थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago