Categories: बलिया

बलिया- अब प्राइमरी स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा तंबाकू, आदेश जारी

बलिया जिले के सिकंदरपुर में छात्रों के हित में अहम और एक बड़ा फैसला लिया है। जहां तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों के पास खुली तंबाकू और पान मसाला दुकानों को बंद किया जाएगा। मंडलायुक्त ने इसके आदेश जारी कर दिए है। एक से दो दिन में दुकानों को हटा दिया जाएगा। मंडलायुक्त के इस आदेश से आभिभावक काफी खुश हैं। क्योंकि अब उनके बच्चों पर गलत संगत पड़ने का डर नहीं होगा। साथ ही छात्रों की शिक्षा भी प्रभावित नहीं होगी। अभिभावक मंडलायुक्त के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के पास तंबाकू और पान मसाला की दुकानों को तत्काल बंद कराने का आदेश मंडलायुक्त ने दिया है। आदेश के क्रम में एसडीएम सिकंदरपुर प्रशांत नायक ने इस पर अमल भी शुरू कर दिया है। हेल्थ फाउंडेशन द्वारा कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई थी कि प्राथमिक विद्यालय बालूपुर, हथौज, लौहार, सिवानपर और प्राथमिक विद्यालय महरो के नजदीक कुछ लोगों द्वारा दुकान लगाकर पान मसाला, तंबाकू और गुटखा बेचा जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है। एक दो दिन में दुकानों को हटा दिया जाएगा।

हालांकि एसडीएम के निर्देश के बाद अब जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। तंबाकू और पान मसाला की दुकानों को तत्काल बंद कराया जाएगा। ताकि छात्रों की शिक्षा प्रभावित ना हो। बता दें लगातार शिकायत मिलने के बाद अब मंडलायुक्त ने आदेश जारी कर दिया है। जिसपर अमल भी किया जा रहा है। और इस फैसले से अभिभावक भी खुश हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago