बलिया गो’लीकां’ड: अब भा’जपा विधायक के बेटे ने योगी सरकार को दी चुनौ’ती !

बलिया डेस्क : बलिया में एक तरफ जहाँ सरेआम आला अधिकारीयों के सामने गो’ली चलाकर ह’त्या करने वाले फरार धीरज सिंह के ऊपर प्रशासन ने 50 हज़ार का इनाम रखा है, तो वहीँ दूसरी तरफ भाजपा के विधायक सुरेन्द्र सिंह उसे बचाने की कवायद में लगे हुए हैं. इस मामले में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर जातिवाद करने का आरोप लगा रहा है.

उन्होंने एक बयान दिया है, जिसमे उन्होंने कहा है कि आरोपी क्षत्रिय है इसीलिए उसके साथ खड़ा हूँ. इस बीच अब विधायक सुरेंद्र सिंह के बेटे विधाभूषण सिंह हजारी ने सोशल मीडिया पर अपनी ही योगी सरकार को चुनौती दे रहे हैं. विधायक सुरेंद्र सिंह के बेटे विधाभूषण सिंह हजारी ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट की है जो तेज़ी से वायरल हो रही है. विधाभूषण सिंह हजारी ने लिखा है कि योगी जी अब बर्दाश्त के बाहर हो रहा है.

उन्होंने लिखा है कि आपके शह में प्रशासन अत्याचार का अंत कर रहा है. उन्होंने कहा है कि अब मजबूर होकर वह सड़क पर उतरेंगे. इसके साथ साथ सुरेंद्र सिंह भी आरोपी धीरज सिंह को अपना और भाजपा का सहयोगी बता चुके हैं. उन्होंने यहाँ तक बोल दिया है कि सरकार मेरी है.

उन्होंने अधिकारीयों को चेतावनी  देते हुए कहा है कि एक हफ्ते के अन्दर अगर उनके पक्ष में एफ आई आर नहीं हुई तो वह रेवती थाने पर हजारों लोगों को लेकर बैठ जाएंगे. फिलहाल विधायक सुरेंद्र सिंह और उनके बेटे विधाभूषण सिंह हजारी अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतवानी देते हुए नज़र आ रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago